Sunday, May 08, 2016

‘Happy’ के लिए ‘हैपी’ या ‘हैप्पी’? जानिए इसका रहस्य!

‘Happy’ के लिए ‘हैपी’ या ‘हैप्पी’? 

अकसर त्योहारों के दिनों में कई चैनलों पर अँग्रेज़ी शब्द ‘Happy’ को ‘हैप्पी’ लिखा जाता है। ‘Happy Diwali’ को ‘हैप्पी दीवाली’ लिखा जाता है। पर यह गलत है।
सही शब्द है ‘हैपी’।
अँग्रेज़ी में भले ही दो ‘p’ लिखे जाते हैं, पर उच्चारण सिर्फ़ एक ‘p’ जैसा होता है। इसीलिए हिंदी में लिखते समय ‘हैपी’ शब्द सही है।

- मराठी, कोंकणी में इसके लिए ‘हॅपी’ शब्द सही है। 

‘अक्तूबर’ या ‘अक्टूबर’?

‘अक्तूबर’ या ‘अक्टूबर’?

October महीने के लिए सही शब्द कौन-सा? आम तौर पर यह होता है कि जो प्रचलित रूप होता है वही मानकता प्राप्त करता है। आज भले ही समाचार पत्र, टेलिविज़न पर सर्वत्र ‘अक्टूबर’ रूप चल रहा है, पर यह मानक रूप नहीं है।

October महीने के लिए मानक सही रूप ‘अक्तूबर’ है।