Wednesday, July 15, 2015

‘अंतरराष्ट्रीय’ या ‘अंतर्राष्ट्रीय’? ‘अंतरजातीय’ या ‘अंतर्जातीय’? जानिए रहस्य!

‘अंतरराष्ट्रीय’ या ‘अंतर्राष्ट्रीय’? 
‘अंतरजातीय’ या ‘अंतर्जातीय’?
International के लिए सही शब्द है ‘अंतरराष्ट्रीय’ और Intercaste के लिए सही शब्द है ‘अंतरजातीय’। 
अंतरराष्ट्रीय = अंतर + राष्ट्रीय।  अंतर्राष्ट्रीय = अंतर् + राष्ट्रीय।
अंतरजातीय = अंतर + जातीय। अंतर्जातीय = अंतर् + जातीय।  
अंतर् का अर्थ है भीतर का (Intra)  और अंतर का अर्थ है संबंध (Inter)
तो इस प्रकार इन शब्दों का अर्थ है-
अंतरराष्ट्रीय (International) - दो या दो से अधिक देशों के बीच में होने वाला
अंतर्राष्ट्रीय (Intranational) - किसी देश के अंदर ही अंदर होने वाला
अंतरजातीय (Intercaste) - दो या दो से अधिक जाति के बीच में होने वाला
अंतर्जातीय (Intracaste) - किसी जाति के अंदर ही अंदर होने वाला  

बाबा रामदेव की ‘पतंजलि आयुर्वेद’ वेबसाइट पर और भारत सरकार के ‘International Yoga Day’ के पोस्टर पर 'International' का हिंदी रूप गलत है। वहाँ ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ लिखा है, जबकि योग दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है, सिर्फ़ भारत देश में नहीं। इसलिए वहाँ होना चाहिए- ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’। 

No comments:

Post a Comment